खड़े ट्राले से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

मुंडेरवा में खड़े ट्राले से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

बस्ती, 27 नवंबर 2026.

मुंडेरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। लहरी चौराहे से करीब 100 मीटर आगे सड़क किनारे खड़े ट्राले में पीछे से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:43 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लहरी चौराहे के पास सड़क दुर्घटना हो गई है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें तत्काल एंबुलेंस की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुंडेरवा विश्वमोहन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, सड़क के किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP52 BH 7354 पर सवार दो युवक पीछे से ट्राले में जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल युवकों की पहचान आनंद चौरसिया (21 वर्ष), पुत्र सूर्यनाथ चौरसिया तथा आदित्य निषाद (17 वर्ष), पुत्र रामनरेश के रूप में हुई। दोनों ग्राम गोपालपुर, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया के निवासी थे।

पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुंडेरवा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आनंद चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आदित्य निषाद का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल से कैली अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

दो युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आनंद चौरसिया के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *