Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

गैंगस्टर एक्ट में 25 हजार के इनामी शाकिर अली खान को पुरानी बस्ती और कोतवाली पुलिस ने दबोचा
रेलवे स्टेशन पूर्वी ढाला के पास से हुई गिरफ्तारी, संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई
बस्ती, 19 सितंबर 2026।
गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शाकिर अली खान को थाना पुरानी बस्ती और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 378/26, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त शाकिर अली खान पुत्र अब्दुल अनवर को रेलवे स्टेशन पूर्वी ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोंडा का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाकिर अली खान पुत्र अब्दुल अनवर, उम्र करीब 41 वर्ष, निवासी ग्राम लक्ष्मी नगर ग्रंट, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह वर्तमान में रहमतगंज, समीना शाह मजार के निकट, थाना कोतवाली जनपद बस्ती में रह रहा था।
पुरानी बस्ती और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम में कांस्टेबल मंजीत यादव, अंकित कुमार, धनन्जय यादव, अभिषेक कुमार और आयुष सिंह तथा महिला कांस्टेबल संजना शामिल रहीं।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
NGV PRAKASH NEWS