चाट वाले ने पैसे देने से किया मना तो चाकू से रेत दिया गला

जी.पी. दुबे
97210 711 75

पैसे मांगने पर मना किया तो चाकू से रेत दिया युवक का गला

बस्ती.
मामूली विवाद में एक चाट का ठेला लगाने वाले युवक का गला रेत दिया । युवक अपने ठेले को लेकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसके मोहल्ले का एक युवक शराब के नशे में मिला। युवक दुकानदार से पैसे मांगने लगा। युवक ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने पहले सिर पर ईंट मारा, उसके बाद कहीं से चाकू लाकर युवक की गर्दन रेत दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया ।
आसपास के लोगों दुकानदार को खून से लथपथ सड़क पर गिरा देखा तो पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस दुकानदार को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
मामला बस्ती की कोतवाली थाना क्षेत्र के विशुन पुरवा वार्ड नं-9 का है। पीड़ित दुकानदार का नाम सन्नी और आरोपी आरोपी का नाम मोनू है।
आरोपी मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी का कहना है, आरोपी से हम लोग पूछताछ कर रहे हैं। दोनों युवक एक दूसरे के जानने वाले हैं। हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें..
ज्ञान प्रकाश दुबे ~एडिटर इन चीफ ~97210 711 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *