उत्तर प्रदेश के ब्यूरोक्रेषी में हुआ बड़ा बदलाव

जी.पी. दुबे
97210 711 75

उत्तर प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी में हुआ बदलाव कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

👉 जिलाधिकारी बस्ती अंद्रा वामसी को मिली ईमानदारी की सजा.. ए आई जी स्टांप बनाए गए…

लखनऊ.
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है। मंगलवार को कई जिलों के आई ए एस व आई पी एस बदले गए।
तबादले के इस क्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया।

मेधा रूपम के पिता ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त हैं।
इसके अलावा मनीष बंसल सहारनपुर के डीएम बनाये गए हैं, मनीष ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं। इसके अलावा अनुज सिंह को मुरादाबाद का नया डीएम बनाया गया है। पूरी लिस्ट देखें….

अनुज कुमार सिंह डीएम मुरादाबाद बने
अभिषेक आनंद डीएम सीतापुर बने
औरैया की डीएम नेहा प्रकाश हटाई गईं
मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह हटाए गए
आईएएस राजेन्द्र पैसिया संभल के नये जिलाधिकारी बनाये गए
मानवेंद्र सिंह को विशेष सचिव आयुष बनाया गया
बस्ती के डीएम आंद्रा वामसी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन एवं ए आई जी पंजीयन बनाया गया
रवीश गुप्ता, बस्ती के डीएम बनाए गए
नागेंद्र सिंह को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया
अजय द्विवेदी को श्रावस्ती जिले का जिलाधिकारी बनाया गया
आईएएस मधुसूदन हुकली कौशांबी डीएम बनाए गए
आशीष पटेल हाथरस के नए डीएम बनाये गए
इसके अलावा 8 आईपीएस का भी तबादला किया गया है। सहारनपुर के एसएसपी विपिन टाडा की नई पोस्टिंग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के तौर पर हुई है। इसके अलावा हेमराज मीना को मुरादाबाद से आजमगढ़ भेज दिया गया है।

👆 डीएम बस्ती रवीश गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *