अश्लील वीडियो बना मोहित यादव के अपहरण का कारण

जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

अश्लील वीडियो बना मोहित यादव के अपहरण का कारण

👉 चार आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में…

बस्ती 14 जुलाई 24.
12 जुलाई को हुई मोहित अपहरण कांड में आज कोतवाली पुलिस,,स्वाट टीम, एसओजी तथा सर्विलांस की मदद से घटना में शामिल चार अभियुक्तों मोनू जायसवाल 23 वर्ष,अमन गुप्ता 18 वर्ष , करण जायसवाल 18 वर्ष,सादिक उर्फ सुधु 18 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया |
घटना के बारे में बताते हुए पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार तथा पुलिस टीम,स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर तिवारी, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद, प्रभारी सर्विलांस टीम उप निरीक्षक शशिकांत तथा पुलिस टीम द्वारा घटना के 12 घंटे के अंदर ही घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया |
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में अमन गुप्ता ने बताया कि मोहित द्वारा उसके छोटे भाई सत्यम का अश्लील वीडियो बना लिया गया था | मोहित उसे अश्लील वीडियो के द्वारा सत्यम को डरता था धमकता था तथा कुछ पैसे भी ट्रांसफर करवा लिए थे, इसलिए हम लोगों ने भारत कर हत्या की योजना बनाई तथा हम लोग उसके कमरे पर जाकर उसको मारपीट कर और उसे बाथरूम के अंदर से खींच कर पैदल लेकर आए तथा दो पहिया बाइक पर बैठ कर लिया यह आगे उसकी चार पहिया वाहन से हम लोग लेकर चले गए |
उसने बताया कि उसकी सहायता आदित्य विक्रम सिंह तथा अन्य कुछ लोगों ने की थी |
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक तथा चार पहिया वाहन को बरामद कर लिया गया है, पुलिस जल्द ही बाकी अभियुक्तों तथा मोहित को जल्दी ढूंढ निकलेगी तथा अभियुक्त ऑन के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी |
यहां बताते चलें कि 12 जुलाई को मोहित यादव नामक छात्र की कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था | घटना का निरीक्षण आइजीआर के भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी,अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण तिवारी द्वारा भी किया गया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *