4 लाख जन्म और 5 हजार फर्जी मृत प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार

जी.पी.दुबे
97210 711 75

चार लाख फर्जी जन्म और पांच हज़ार फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार

रायबरेली.
यूपी एटीएस ने लखनऊ से 25 हज़ार के ईनामी रविकेश को किया गिरफ्तार |
मूल रूप से दरभंगा बिहार का रहने वाला है रविकेश।
रविकेश ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के लिए 2022 में पोर्टल “www.crsogovr.in” और 2023 में पोर्टल “www.thedashboard.in”
तैयार किया।
अपने फेसबुक पेज के जरिए यूपी,बिहार के लोगों को अपने गिरोह में जोड़ा।
जिसमें रविकेश के गृह जनपद के कई जनसेवा केंद्र संचालक भी शामिल थे।रविकेश के पोर्टल पर करीब 4100 यूजर है जिनमें 1500 एक्टिव है जो परमानेंट कस्टमर भी हैं। इन यूजर्स के जरिए रविकेश रोज दो से तीन हज़ार रुपए कमा रहा था | अपने गैंग के जरिए सरकारी पोर्टल से भी फर्जी तरीके से हजारों जन्म – मृत्यु प्रमाण प्रमाण पत्र बना चुका है रविकेश।
ग्राम विकास अधिकारी की ओरिजिनल आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर भी जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र बना चुका है आरोपी।
रविकेश से पूछताछ में गिरोह के अन्य आरोपियों के नाम भी आए हैं सामने।
मामले का खुलासा सलोन रायबरेली से हुआ था।
एटीएस और रायबरेली पुलिस अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को भेज चुकी है जेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *