मूक बधिर होने का उठाया फायदा जबरदस्ती खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

मूक बधिर के साथ दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती 17 सितंबर 24.
मुक बधिर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दुबौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |
अभियुक्त बबलू पुत्र सुदामा गुप्ता निवासी मझियार भियुरा थाना दुबौलिया बस्ती जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है को नरहरपुर मोड़ के पास से 17 सितंबर को देर शाम गिरफ्तार किया गया |

यहां बताते चलें कि गांव की ही एक मुक बधिर महिला शौच के लिए निकली थी और आरोपी द्वारा उसके मूक और बधिर होने का नाजायज फायदा उठाते हुए उसे जबरदस्ती खेत में खींच के ले जाकर के उसके साथ दुष्कर्म किया |

उसने आकर परिजनों को सारी बात इशारों में बताई इसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया |
पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत आरोपी की तलाश की जा रही थी |
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के अलावा स्वाट टीम को भी लगाया था |

इस घटना के बाद गांव में काफी आक्रोश था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *