संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के उदासीनता के चलते महत्वहीन होता समाधान दिवस

जी.पी. दुबे

महत्व खोता समाधान दिवस

बस्ती 21 सितम्बर 2024.
संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस अपना महत्व खोते चले जा रहे हैं | फरियादी संबंधित अधिकारी के सामने अपनी समस्या रखते हैं और उसके निराकरण के लिए वह संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित भी करते हैं लेकिन पुण्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता के चलते अधिकांश मामले सालों लटके रहते हैं जो बड़े विवाद का कारण बनते हैं खास कर राजस्व मामले में |

आज शनिवार को बस्ती सदर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनसमस्याओ का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ करें।
उन्होंने शक्ति के साथ कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक हिला-हवाली को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जायेंगा।
उन्होने यह भी कहा कि अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के निस्तारण का समय-समय पर गुणवत्ता आख्या उच्चाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया जायेंगा। इसमें किसी भी स्तर पर गुणवत्ता आख्या ठीक न पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेंगी।
जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता के विवाद,समस्या के निस्तारण हेतु विवादित स्थल पर जाने से पूर्व उनको फोन द्वारा अवगत कराते हुए दोनों पक्षों को गम्भीरतापूर्वक सुनने के बाद निस्तारित करें।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 मामले प्राप्त हुए, जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारित किया गया। इसमें राजस्व के 18, पुलिस के 14, विकास के 12, नगरपालिका के 06, नलकूप के 03, विद्युत के 04 तथा अन्य के 11 मामले है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजय सिंह, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीपीआरओ रतन कुमार, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, सीबीओ राजेश त्रिपाठी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *