शिक्षक के अश्लील हरकतों से परेशान छात्राओं ने छोड़ी पढ़ाई

Gyan Prakash Dubey

शिक्षक के अश्लील हरकतों से छात्राओं ने छोड़ी पढ़ाई

मुजफ्फरनगर 15 अक्टूबर 24.
चरथावल ब्लॉक के गांव सिकंदरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय की सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार के द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने से परेशान होकर छात्राओं ने स्कूल आना छोड़ दिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में तैनाद सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार विद्यालय की छात्राओं के साथ आमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए विद्यालय के वातावरण को दूषित कर रहे थे |
छात्राओं ने आरोप लगाया कि अध्यापक द्वारा उनसे फोन नंबर मांगते थे अश्लील हरकत करते थे तथा दोस्ती करने के लिए दबाव डालते थे |
मामले की जानकारी 10 अक्टूबर को प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू को दी जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी घटना से अवगत कराया गया |
दशहरा की छुट्टी के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय खुलने पर सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार को प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया और उन्हें ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अटैच कर दिया गया |

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीराज को भी नोटिस जारी करते हुए उनसे घटना के बारे में अवगत ना कराए जाने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया |

शिक्षक जो बच्चों को शिक्षा देने के माध्यम से समाज का विकास करता है,लोगों में जागरूकता पैदा करता है,जब वह ही ऐसी हरकत करेगा तो समाज का क्या होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *