
Gyan Prakash Dubey
अवैध संबंध में रोड़ा बना रहे पति की पत्नी ने करवाई हत्या
संभल 17 अक्टूबर 24.
संभल से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां पर मौसेरे देवर के प्रेम में पागल पत्नी ने पति की हत्या करवा दी |
प्राप्त समाचार के अनुसार बनिया खेर थाना इलाके ग्राम अकबरपुर के चंदौसी के रहने वाले हलवाई पुष्पेंद्र की लाश तीन दिन पहले छत विछत हालत में जंगल में मिली थी |
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा छानबीन शुरू कर दी |
पुलिस नें बताया की 13 अक्टूबर को पुष्पेंद्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी |
पुलिस नें घटना का अनावरण करते हुये बताया की पुष्पेंद्र की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके मौसेरे भाई अजय ने की थी |
पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र की पत्नी और उसके मौसी के लड़के अजय के बीच अवैध संबंध बन गया था |
मृतक पुष्पेंद्र को पत्नी और मौसी के लड़के अजय के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था और वह उसमें रोडा बन रहा था |
उसको रास्ते से हटाने के लिए महिला ने अपने प्रेमी अजय के जरिए पुष्पेंद्र की हत्या करवा दी |
पुलिस ने अजय और मृतक पुष्पेंद्र की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |
पुलिस ने अजय की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है |


