ब्लड का घिनौना खेल : रात के अंधेरे ने बचाई मरीज की जान

जी.पी.दुबे

97210 711 75

रात के अंधेरे ने बचाई मरीज की जान

हरदोई 16 अक्टूबर 24.
हरदोई में नकली खून का घिनौना खेल:

7000 रुपये में मिला फर्जी खून, रात की देरी ने बचाई मरीज की जान

उत्तर प्रदेश के हरदोई में स्वास्थ्य सेवाओं की खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जहां एक मरीज को असली खून के नाम पर नकली खून बेचा गया। मामला तब खुला जब मरीज के परिजन 7000 रुपये देकर एक निजी नर्सिंग होम से खून लेकर आए, लेकिन रात के अंधेरे में डॉक्टर ने खून चढ़ाने से मना कर दिया। अगले दिन जब खून की जांच हुई, तो उसकी पर्ची फर्जी निकली और ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा बेहद कम पाई गई।

कृष्ण मुरारी, जो कोतवाली देहात के बाहर गांव के रहने वाले हैं, उन्हें इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनके रिश्तेदार कौशल किशोर मिश्रा ने बताया कि वे लोग खून के लिए भटक रहे थे, तभी किसी व्यक्ति ने उन्हें 7000 रुपये में खून दिलवाने का वादा किया। परिजन खून लेकर अस्पताल पहुंचे, पर डॉक्टर ने रात में ब्लड चढ़ाने से मना कर दिया। यह देरी मरीज के लिए वरदान साबित हुई, क्योंकि अगली सुबह जब खून की जांच हुई, तो वह नकली निकला।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि पर्ची और ब्लड दोनों फर्जी थे। सीएमएस डॉक्टर जेके वर्मा के अनुसार, इस मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *