दोनों पैरों से विकलांग पति ने पत्नी को चाकू मार कर उतारा मौत के घाट

Gyan Prakash Dubey

दोनों पैरों से अपाहिज पति ने पत्नी के खून से रंग लिए हाथ

नोएडा 9 नवंबर 24.
नोएडा के सर्फाबाद यहां से एक ऐसा मामला सामने आया है | जहां दोनों पैरों से विकलांग पति ने पत्नी को चाकू से गोद कर मार डाला |

प्राप्त समाचार के अनुसार पैरों से दिव्यांग पति पंकज ने शादी के 10 साल बाद अपनी पत्नी सोनिया 35 साल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया |
पंकज चल नहीं पाता उसके बाद भी उसका गुस्सा इतना घातक रहा की इसमें अपने जीवन संगिनी का कत्ल कर डाला |

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंकज को पत्नी की लाश के पास बैठे पाया | पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए पत्नी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पिछले तीन दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था |
धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पंकज ने पत्नी के पेट पर चाकू से हमला कर दिया और ताबड़तोड़ मारने लगा |
पत्नी को करने के बाद वह वही लाश के पास बैठा रहा | दोनों की एक मासूम छह वर्ष की बेटी भी है जिसने सारी बात बताई | उसने बताया कि उसकी मम्मी को उसके पापा ने मारा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *