हैरान कर देने वाला मामला: पत्नी की हत्यारा,मृतक आरोपी हुआ गिरफ्तार

Gyan Prakash Dubey

पत्नी का हत्यारे मृतक को एसआईटी टीम नें किया गिरफ्तार

बेतिया 12 नवंबर 24.
बिहार के बेतिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है |.
जहां पर पत्नी की हत्या कर खुद को मृत घोषित कर देने वाला युवक को एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है |
गिरफ्तार युवक की पहचान साथी थाना क्षेत्र की धोबनी गांव निवासी गामा मुखिया के रूप में की गयी |

एसडीपीओ जयप्रकाश ने बताया कि 7 जनवरी 2022 को शिकारपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी तेतरी देवी ने साठी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था |

तेतरी देवी ने उसमें आरोप लगाया था कि 2020 में उसने अपनी बेटी की शादी गम मुखिया के साथ की थी |
शादी में बाइक के लिए उसने मेरी बेटी के साथ काफी मारपीट की थी | इसको लेकर पंचायत बुलाई गई थी |
2022 में गम मुखिया घर आया और मेरी बेटी को लेकर चला गया | उसने वहां ले जाकर मेरी बेटी की हत्या कर लाश को कहीं छुपा दिया |
उन्होंने बताया कि जब पुलिस मामला पंजीकृत कर यूपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी तो गामा के पिता कैलाश मुखिया ने न्यायालय में परिवार दायर कर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया और इसमें आरोप लगाया कि उसका पुत्र गामा मुखिया ससुराल गया वहां से वापस नहीं आया | ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर लाश कहीं छुपा दिया |

इसके बाद पुलिस दोनों की हत्या के मामले में उलझ कर रह गई |

इधर पुलिस को पता चला कि गामा मुखिया को उसके पिता ने कहीं छुपा दिया है | उसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लग गई | और अंत में 2 साल बाद एसआईटी टीम ने एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह,साठी थाना प्रभारी धीरज कुमार तथा पुलिस टीम में गामा मुखिया को उसके घर से गिरफ्तार किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *