घर में अकेली दलित युवती के साथ की छेड़छाड़..विरोध पर धारदार हथियार से कर दिया घायल

जी.पी.दुबे
97210 711 75

घर में अकेली दलित युवती के साथ दबंगों ने किया छेड़खानी विरोध पर हथियार से किया हमला

अंबेडकर नगर 12 नवंबर 24.
घर में अकेली दलित युवति को पाकर दो मनबड़ युवकों नें छेड़खानी किया |
यूवती नें जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे वह घायल हो गई | बीच बचाव करने के लिए उसकी सहेली आई तो उसे भी दोनों युवकों ने मारा पीटा |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जलालपुर कोतवाली के एक गांव का है |
पीड़िता की मां ने पुलिस में किये शिकायत में कहा है कि सोमवार को उसकी पुत्री घर में अकेली थी | जिसका फायदा उठाकर गांव के दो सगे भाई पिंटू व सुनील उसकी पुत्री से जबरदस्ती छेड़खानी करने लगे और जब उसने विरोध किया तो दोनों भाइयों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे उसके पुत्री के उंगलियों में काफी चोट आई | इतना ही नहीं बीच बचाव करने आई पुत्री की सहेली को भी मारपीट कर घायल कर दिया |

शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है |
वही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *