सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत तीन घायल

जी.पी. दुबे
97210 711 75

अनियंत्रित कार टकराई पेड़ से दो की मौत

बरेली 19 नवंबर 24.
बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए |

प्राप्त समाचार के अनुसार सुभाष नगर के पांच युवक कार से नानकमत्ता गुरुद्वारा घूमने जा रहे थे |
अभी यह देवरनिया थाना क्षेत्र में पहुंचे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में टकरा गई | कार की रफ्तार तेज होने की वजह से कार के परखच्चे उड़ गए |

एक्सीडेंट में साइकिल व्यापारी सुनील बजाज और नेकपुर निवासी
गौरव की मौत हो गई |
दुर्घटना में तीन युवक घायल हुए हैं |
घायलों में सुभाष नगर गुरुद्वारा की मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह गोलू, अज्जी और प्रेम साहनी है |
घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां इनका उपचार हो रहा है |
घटनास्थल पर पहुंची देवरानियां थाना की पुलिस ने दोनों लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा कार को भी कब्जे में ले लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *