सनसनी खेज घटना में प्रेमिका ने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर की आशिक की दर्दनाक हत्या

Gyan Prakash Dubey

प्रेमिका ने भाई और प्रेमी संग मिलकर पहले प्रेमी को दी दर्दनाक मौत

हरदोई 21 नवंबर 24.
हरदोई पुलिस ने गन्ने के खेत में मिले नर कंकाल के राज का सनसनी खेज खुलासा किया है |

पुलिस के अनुसार प्रेमी और भाई के साथ मिलकर प्रेमिका ने अपने पहले प्रेमी की हत्या कर दी |
प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि प्रेमी ने उसकी अश्लील वीडियो बना लिया था, जिसे हुआ वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था |
पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला थाना क्षेत्र के एलीमपुर गांव का है और इसी थाना क्षेत्र के गोटिया गांव के रहने वाले अमित कुमार 10 नवंबर को घर से गायब हो गए और 18 नवंबर को उनका नर कंकाल एलीमपुर गांव के पास गन्ने के खेत के बीच झाड़ियां में बरामद हुआ |
कंकाल पर मिले कपड़ों से लाश की पहचान अमित के रूप में की गई |

अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने बताया कि नर कंकाल मिलने की घटना के साथ पुलिस प्रेमिका वाले एंगल पर भी काम कर रही थी |
पुलिस सक्षम तत्वों के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए मृतक अमित की प्रेमिका पिंकी उसके दूसरे प्रेमी जागेश्वर और पिंकी के भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया |

अपर पुलिसअधीक्षक ने बताया कि सर्विलांस के जरिए यह पता चला कि पिंकी अक्सर अमित से बात करती थी | पुलिस ने जब पिंकी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका और अमित का अफेयर चल रहा था |
पिंकी ने बताया कि अमित उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था |
जिससे परेशान होकर उसने अपने दूसरे प्रेमी जागेश्वर से पूरी बात बताई |
जागेश्वर ने यह पूरी घटना पिंकी के भाई से बता दी |
उसके बाद प्लान बनाकर अमित को गाने के खेत में बुलाया गया और उसके सर पर डंडा मार कर तथा गला दबाकर हत्या कर दी गई |
पुलिस ने अभियुक्तों के ऊपर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय और उसके बाद जेल भेज दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *