चाकू के नोक पर युवती के साथ दुष्कर्म

जी.पी.दुबे
97210 711 75

चाकू के नोक पर युवती के साथ दुष्कर्म

बस्ती 21 नवंबर 24.
दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय एक युवती ने चाकू के नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए एक युवक पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि वह सामान खरीदने के लिए चिलमा बाजार गई थी। अभी वह बाजार से पैदल ही घर जाने के लिए निकली थी कि पीछे से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और कि पीछे से मोटर साईकिल से आए और उससे पूछा कि कहां जाना है, जब उसने अपने गांव का नाम बताया तो उस आदमी ने कहा की वह भी उसके गांव के पास के गांव का निवासी है, और उसे और उसके परिवार वालों को जानता, पहचानता है।
नाम पूछने पर उस आदमी ने अपना नाम धीरज गुप्ता बताया। उस पर विश्वास करके वह उसकी मोटर साईकिल पर बैठ गई।
एक सुनसान जगह पर आरोपी ने गाड़ी रोक कर उसे अपनी ओर खींच लिया, विरोध करने पर मुंह दबाकर पेट पर चाकू सटा दिया, गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही धमकी दिया कि यदि इस बारे में किसी को बताया या कहीं कोई शिकायत किया तो तुम्हारे पूरे परिवार की हत्या कर दूंगा।
मामला दो साल पुराना 19 नवम्बर 2022 का है।
मामले में दो वर्ष बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी धीरज गुप्ता, उसकी मां और भाभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *