
Gyan Prakash Dubey
नॉनवेज खाने से रोका तो एयर इंडिया की पायलट ने की आत्महत्या
मुंबई, 28 नवंबर 2024
एयर इंडिया की एक युवा महिला पायलट सृष्टि तुली (25) ने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में सृष्टि के ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंडित (27) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
सृष्टि का शव उसके फ्लैट में फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि सृष्टि मानसिक रूप से परेशान थी। आरोपी आदित्य पंडित को 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
सृष्टि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी, जबकि आदित्य दिल्ली का निवासी है। दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। सृष्टि एयर इंडिया में नौकरी मिलने के बाद मुंबई शिफ्ट हो गई थी, जबकि आदित्य पायलट बनने की परीक्षा में सफल नहीं हो सका।
सृष्टि के परिवार ने आदित्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि आदित्य सृष्टि के साथ दुर्व्यवहार करता था और कई बार दोनों के बीच बहस होती थी। एक रिश्तेदार ने दावा किया है कि आदित्य ने सृष्टि को नॉनवेज खाने से भी रोका, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
सृष्टि के परिजनों ने बताया कि आदित्य उसके साथ दुर्व्यवहार करता था | एक रिश्तेदार ने तो यह भी कहा कि आदित्य ने पहले उसकी हत्या की हो फिर खुदकुशी का रूप दे रहा है|
उन्होंने आगे कहा कि आदित्य ने सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका था |
उन्होंने बताया कि आदित्य पायलट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था लेकिन वह पास नहीं हो पाया |
पुलिस के अनुसार आदित्य और सृष्टि की मुलाकात करीब 2 साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी |
उसे दौरान सृष्टि दिल्ली में रहती थी |


