बदमाश मारते रहे वह चीखता रहा और उसके बाद..20 लाख का

Gyan Prakash Dubey

चौकीदार को बंधक बना कर बदमाशों ने लूटा 20 लाख का तांबा

हापुड़, 30 नवंबर 2024.
हापुड़ शहर के थाना देहात क्षेत्र में स्थित श्री श्याम मेटल स्क्रैप फैक्ट्री में शुक्रवार रात एक भीषण डकैती की वारदात सामने आई।
जहाँ पांच नकाबपोश और हथियारों से लैस बदमाशों ने पहले फैक्ट्री के चौकीदार को बंधक बनाया, फिर करीब 20 लाख रुपये का तांबा लूटकर फरार हो गए।
इस घटना को अंजाम देने के दौरान बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए।

जानकारी के अनुसार, श्री श्याम मेटल स्क्रैप फैक्ट्री में पुरानी विद्युत मोटरों से तांबा और अन्य धातुओं को अलग किया जाता है।
फैक्ट्री के चौकीदार राजेश शुक्रवार रात ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात, बदमाशों ने फैक्ट्री की दीवार कूदकर भीतर प्रवेश किया। उन्होंने राजेश को हथियारों के बल पर पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। फिर उसे फैक्ट्री के पिछले हिस्से में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।

इसके बाद बदमाशों ने फैक्ट्री के स्टोर रूम से 21 कट्टों में रखा करीब 20 लाख रुपये का तांबा लूट लिया। बदमाश तांबे से भरे कट्टों को ई-रिक्शा में लादकर फरार हो गए।
सुबह करीब पौने पांच बजे जब दूसरा चौकीदार करण सिंह फैक्ट्री पर पहुंचा, तो उसे गेट खुला मिला और अंदर राजेश घायल अवस्था में बंधक पड़ा था।
उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया और राजेश को बंधनमुक्त किया।

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के मालिक ने पुलिस को बुलाया।
सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा और थाना देहात प्रभारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस की तीन टीमों को बदमाशों की तलाश में लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *