
जी.पी.दुबे
97210 711 75
घर के बाहर दुकान में बैठी 11वीं कक्षा की छात्रा की गोली मारकर हत्या
कानपुर, 8 दिसंबर 2024:
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के जामू गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना में 11वीं कक्षा की छात्रा श्रेया सिंह (16) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर के बाहर स्थित अपने बाबा की कपड़े की दुकान में अकेली बैठी थी। गोली की आवाज सुनते ही परिवार और आसपास के लोग बाहर दौड़े और उसे खून से लथपथ हालत में पाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई, जब श्रेया दुकान में अकेली बैठी थी। उसके बाबा किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर के अन्य सदस्य ऊपर की मंजिल पर थे। अचानक दुकान के पास गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिवार के सदस्य नीचे पहुंचे, तो श्रेया खून से लथपथ दुकान में पड़ी थी। उसे तुरंत सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पिता विनय सिंह चंदेल ने पड़ोसी महेंद्र सिंह और उसके साथी योगेश और अनुराग पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महेंद्र का उनके मालिक अधिवक्ता विशाल वर्मा से जमीन विवाद चल रहा था। विनय उनके प्लाटिंग साइट पर मुंशी का काम करते थे, जिसे लेकर महेंद्र कई बार उन्हें नौकरी छोड़ने की धमकी दे चुका था।
विनय ने आरोप लगाया कि महेंद्र ने कुछ दिन पहले घर में घुसकर भी धमकी दी थी और उनकी पत्नी रेखा के साथ अभद्रता की थी। उन्होंने मोबाइल रिकॉर्डिंग के सबूत भी पुलिस को दिए हैं, जिसमें महेंद्र उन्हें गोली मारने की धमकी देता हुआ सुनाई देता है।
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ अंकिता सिंह, एडीसीपी महेश कुमार, एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार सहित फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस ने घटना के हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की तलाशी में एक काले रंग के बैग में 315 बोर का देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। हालांकि, जांच में पाया गया कि इस तमंचे से गोली नहीं चलाई गई थी। श्रेया को भी 315 बोर की ही गोली लगी थी।
पुलिस ने खुदकुशी और ऑनर किलिंग की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। फोरेंसिक टीम की जांच के मुताबिक, घटनास्थल की परिस्थितियां ऑनर किलिंग की ओर इशारा कर रही हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अगर खुदकुशी हुई होती, तो तमंचा घटनास्थल पर क्यों नहीं मिला।
घटना की जांच में यह भी सामने आया कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले एक महीने से बंद थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह महज संयोग है या इसके पीछे कोई साजिश है।
इस वीभत्स घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजन सदमे में हैं और पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोप


