ओमनी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

जी.पी. दुबे
97210 71175

सीएम ने ओमनी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर का किया शिलान्यास

बस्ती 11 दिसंबर 24.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान के अंतर्गत ओमनी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर की आधारशिला रखी |
यहां बताते चलें कि कर्मा देवी पीजी कॉलेज के 15 वें स्थापना दिवस पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती जिले के संसारीपुर स्थित कर्मा देवी पीजी कॉलेज में आए हुए थे |
सुबह 11:00 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया |
तत्पश्चात कॉलेज की छात्रों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया |
संस्थान की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम की शादी की मूर्ति भेंट की गई |

मुख्यमंत्री योगी ने कॉलेज बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किया |
मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती की धरती महान आत्माओं,महात्माओं की धरती है |
उन्होंने बस्ती की धरती को नमन करते हुए कहा कि यही की धरती पर महाराज दशरथ ने पुत्र प्राप्त के लिए यज्ञ किया था | इसके पश्चात हमारे भगवान श्री राम ने उनके यहां जन्म लिया |
उन्होंने कहा कि यही की धरती पर महर्षि वशिष्ठ ने अपना आश्रम बनाया, जहां पर राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न को वेद वेदांत सहित अस्त्र एवं शस्त्रों की शिक्षा प्रदान किया |
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नर्सिंग के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं |
मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष कर्मा देवी समूह के प्रबंधक ओ. एन.सिंह की जमकर तारीफ की |
मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय देव मंगल सिंह आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन मैं उनकी स्मृतियों को याद उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं |
उन्होंने कहा कि कर्मा देवी सिंह पुत्रों द्वारा उनकी समितियां को शिक्षा की बेहतरीन केंद्र के रूप में स्थापित कर उनका रूप स्मरण शिक्षण संस्थानों के माध्यम से स्थापित किया है | उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए मैं उन्हें भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं |
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि कर्मा देवी समूह बस्ती जिले के अंदर एक बेहतरीन शिक्षण – प्रशिक्षण संस्थान के केंद्र के रूप में निरंतर प्रगति को प्राप्त होगा |
उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 के बीच भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है | और आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है |
उन्होंने हां की आज भारत पूरे विश्व की नेतृत्व करने की क्षमता प्राप्त कर चुका है |
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जब से आई है तब से वह किसानों,नौजवानों की चिन्ता किया है मुंडेरवा में किसानों के ऊपर सपा की सरकार ने गोली चलवाई लेकिन भाजपा की सरकार ने शुगर फैक्ट्री का निर्माण कराया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है बस्ती इजरायल सरकार के सहयोग से जिले पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा हैऔर अच्छे बीच उपलब्ध कराए जा रहे है लेकिन उसको ब्लाक स्तर पर स्थापित किए जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है |
कार्यक्रम में कर्मा देवी शिक्षण समूह के संस्थापक, संस्थान की ट्रस्टी डॉक्टर स्मृति सिंह,अमित सिंह सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक मौजूद रहे |
इसके अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ला, ह्ररैया के विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर व दयाराम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोक उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *