
सिपाही ने खुद को मारी गोली, युवती गंभीर हालत में आगरा रेफर, कारणों की जांच जारी
हाथरस 10 जनवरी 25.
हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड पर गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। श्यामनगर इलाके में किराए पर रह रहे यूपी पुलिस के सिपाही कुलदीप भाटी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद कमरे में एक युवती भी गंभीर हालत में मिली, जिसके सीने में गोली लगी थी। युवती को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी के गांव चक्रसेनपुर निवासी कुलदीप भाटी (2017-18 बैच) यूपी पुलिस में सिपाही था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। कुलदीप वर्ष 2019 से हाथरस में तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में थी।
कुलदीप हाथरस के जलेसर रोड स्थित श्यामनगर में बृजमोहन के मकान में किराए पर रहता था। बृहस्पतिवार दोपहर मकान के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, कमरे का दृश्य खौफनाक
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजे को कटर से काटकर पुलिस कमरे में दाखिल हुई। वहां कुलदीप का शव फर्श पर पड़ा था। कमरे में खून से लथपथ युवती बेड पर बेहोश पड़ी थी। युवती को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
हत्या या आत्महत्या: पुलिस को शक
प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि कुलदीप ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार
घायल युवती हाथरस जंक्शन के जलालपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस युवती और सिपाही के बीच संबंधों की जांच कर रही है।
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा और एएसपी अशोक कुमार ने भी मौके का निरीक्षण किया।
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया:
“घायल युवती की स्थिति गंभीर है। उसे आगरा रेफर किया गया है। घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।”
प्राप्त जानकारी के अनुसार
कुलदीप शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह वर्ष 2019 से हाथरस में तैनात था। उसने चंदपा, सदर कोतवाली और न्यायालय सुरक्षा में भी सेवाएं दी थीं।
पुलिस घटना के पीछे संभावित कारणों की जांच कर रही है। यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य विवाद का परिणाम, यह फोरेंसिक रिपोर्ट और युवती
NGV PRAKASH NEWS की रिपोर्ट
