महिला ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराया तो धड़ से अलग किया सिर, शव के किए तीन टुकड़े

Gyan Prakash Dubey

महिला ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराया तो धड़ से अलग किया सिर, शव के किए तीन टुकड़े

कोलकाता, 15 दिसंबर 2024।
दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए महिला के रिश्तेदार अतीउर रहमान लस्कर को दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के बसुलडांगा गांव से गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार
शुक्रवार को ग्राहम रोड के पास एक कूड़े के ढेर में महिला का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। शनिवार को रीजेंट पार्क इलाके के एक तालाब के पास महिला का धड़ और निचला हिस्सा बरामद हुआ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण उपनगरीय) बिदिशा कलिता के अनुसार, आरोपी लस्कर एक मजदूर है और महिला के साथ रिश्ते में आने का दबाव बना रहा था। महिला, जो घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी, ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इस पर गुस्साए आरोपी ने गुरुवार शाम को महिला को एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के तीन टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।

महिला अपने पति से दो साल पहले अलग हो चुकी थी और रीजेंट पार्क क्षेत्र में अकेली रहती थी। आरोपी लस्कर, जो उससे प्रेम करता था, ने उसके इनकार से नाराज होकर यह जघन्य अपराध किया।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हत्या की इस साजिश में कोई और भी शामिल था। अधिकारियों के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास थी |
मामले में पुलिस ने पहले कहा था कि महिला का आरोपी के साथ संबंध था इस वजह से विभाग के कारण उसकी हत्या हुई|

समाचार स्रोत..पीटीआई/ अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *