शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया

बस्ती 02 नवंबर 2026

बस्ती जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना कलवारी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 259/26, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 02 नवंबर 2026 को पुलिस ने आरोपी सनी कुमार उर्फ अश्वनी कुमार पुत्र बबलु राजभर, निवासी भोयर चकदहा, थाना कलवारी, जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, कांस्टेबल पवन यादव तथा महिला कांस्टेबल निधि सिंह शामिल रहीं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *