दुष्कर्म के बाद छात्रा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला अर्धनग्न शव

जी.पी दुबे
97210 711 75

दुष्कर्म के बाद छात्रा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला अर्धनग्न शव

कानपुर, 15 दिसंबर 2024:
शिवराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने दुष्कर्म के बाद 17 वर्षीय छात्रा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। छात्रा का अर्धनग्न शव घर के भीतर चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एडिशनल सीपी हरीश चंदर सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

मृतका एक निजी कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। उसके पिता राजमिस्त्री हैं। शुक्रवार शाम परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने कानपुर देहात चला गया था। घर में अकेली छात्रा अपनी चार वर्षीय भतीजी को भी साथ ले आई थी।

शनिवार सुबह भतीजी की मां जब उसे लेने पहुंची तो मासूम ने बुआ के न उठने की बात कही। अंदर जाकर देखा तो छात्रा का शव चारपाई पर पड़ा था। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत पहुंची। प्रारंभिक जांच में दम घोटने के लिए तकिया का इस्तेमाल होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने मृतका के एक मित्र को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। छात्रा के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रविवार को डॉक्टरों की पैनल टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी और दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई जाएगी।

मौके से पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *