जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने यहां पहुंच कर दिए सख्त निर्देश

जी.पी. दुबे
97210 71175

डी यम और एस पी ने इस मामले में दिए सख्त निर्देश

बस्ती 21 दिसम्बर 2024.
तहसील रूधौली सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र लेकर आने वाले शिकायतकर्ता की विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी ने सुना और संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाय। जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं के दौरान अधिकारियों से यह भी कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता को संतुष्टि भी मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के सख्त निर्देश है कि भूमि विवाद के मामलों को शीघ्रता से निस्तारण किया जाय। उन्होने यह भी कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विभाग से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता से सुने और त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उप जिलाधिकारी शाहिद अहमद ने बताया कि कुल 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 39, विकास के 07, पुलिस के 06, विद्युत के 06, पूर्ति के 03, पंचायत व समाज कल्याण के 2-2, नगरपंचायत के 01 तथा चकबन्दी व पीडब्ल्यूडी के 1-1 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. आर.एस. दुबे, पीडी राजेश कुमार, सीवीओ डा. राजेश त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, डीपीआरओ रतन कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण व तहसीलदार उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *