थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने हत्या के सभी आरोपियों को 15 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

जी.पी. दुबे
97210 711 75

थानाध्यक्ष भान प्रताप सिंह के नेतृत्व में हत्या से संबंधित चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

बस्ती 22 दिसंबर 24.
अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह तथा पुलिस टीम ने 21 दिसंबर 24 को देर शाम थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में विवाद में हुई हत्या से संबंधित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |

घटना के बारे में बताते हुए क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी घनश्याम पुत्र स्वर्गीय राम हरक उम्र करीब 50 वर्ष, रविंद्र 20 वर्ष,मंगल 15 वर्ष दोनों पुत्र घनश्याम सभी निवासी सिंगही थाना कलवारी बस्ती , रवि कुमार पुत्र चंद्रिका 19 वर्ष निवासी मालपुर थाना कलवारी बस्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा |
पुलिस टीम ने आरोपियों को सुबह 11:20 पर लगभग धंनौआ चौराहा से रफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा |
यहां बताते चलें कि मृतक सुभाष तथा आरोपियों घनश्याम, रविंद्र , रवि, मंगल के बीच कल शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था | इसमें आरोपियों द्वारा सुभाष को बुरी तरह मारा पीटा गया | जिसमें जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सुभाष की मृत्यु हो गई | वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया था |
इसके संबंध में थाना कलवारी पर मृतक की पत्नी के तहरीर पर मुकदमा संख्या 296/ 2024, धारा 103(1), 110,115(2 ), 352,351 (2 ) BNS पंजीकृत था |
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष कलवारी को कार्यवाही के बारे में निर्देशित किया गया था |

आरोपियों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल यादव, हेड कांस्टेबल विकास सिंह,राजेश सिंह,राजन कुमार तथा कांस्टेबल विनीत यादव शामिल रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *