डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी को बनाया हवस का शिकार

Gyan Prakash Dubey

डीएसपी नें दुष्कर्म डॉक्टर की पत्नी को बनाया हवस का शिकार

दुर्ग, छत्तीसगढ़
दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक डीएसपी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) पर डॉक्टर की पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहन नगर पुलिस के मुताबिक, आरोपी डीएसपी पीड़िता का देवर है और उसका महिला के घर आना-जाना था। चार महीने पहले जब महिला घर पर अकेली थी, तब आरोपी ने घर में जबरदस्ती घुसकर उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने यह बात अपने डॉक्टर पति को बताई। घटना के चार महीने बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डीएसपी वर्तमान में सुकमा जिले में एसडीओपी के पद पर पदस्थ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *