साहिबा ने खुशी बनाकर रचाई शादी :उसके बाद की कहानी आपके रोंगटे खड़ी कर देगी

18 बीघा जमीन के लालच में रची ‘खुशी’ की खूनी साजिश: जबलपुर से गोरखपुर बुलाकर प्रेम, शादी और फिर हत्या…

(कुशीनगर/गोरखपुर, 30 जून 2025 | रिपोर्ट: NGV PRAKASH NEWS)

सच्चाई कभी-कभी इतने भयानक रूप में सामने आती है कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से सामने आया है, जहां प्यार और शादी की आड़ में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया।

मामला जब खुला, तो पुलिस भी दंग रह गई। एक तरफ झूठी पहचान, दूसरी ओर लालच, और अंत में – प्रेम का अंत एक लाश के रूप में। कहानी की शुरुआत होती है जब साहिबा बानो नाम की महिला एक दिन सोशल मीडिया पर वीडियो देख रही थी। अचानक उसकी नजर एक वीडियो कॉल पर गई, जिसमें जबलपुर निवासी इंद्र कुमार तिवारी अपने बाबा से बात कर रहा था। बातचीत के दौरान इंद्र ने जिक्र किया कि उसके पास 18 बीघा जमीन है। बस, यहीं से साहिबा के मन में लालच का ज़हर घुल गया।

बदला नाम, बदली पहचान

साहिबा बानो ने खुशी तिवारी नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया और इंद्र से संपर्क साधा। बातचीत दोस्ती में बदली और फिर रिश्ते की बात तक पहुंच गई। इंद्र को क्या पता था कि जो लड़की उससे शादी करने आ रही है, वह दरअसल उसकी मौत का सामान तैयार कर चुकी है।

600 किलोमीटर दूर बुलाया और मंदिर में कर ली शादी

साहिबा उर्फ खुशी तिवारी ने इंद्र को शादी के बहाने जबलपुर से करीब 600 किलोमीटर दूर गोरखपुर बुलाया। यहां एक मंदिर में दोनों ने विवाह किया और फिर शादी की रात बिताने के नाम पर उसे होटल ले गई। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने गांव ले आई, जहां पहले से मौजूद उसके प्रेमी कुशल के साथ मिलकर इंद्र की हत्या कर दी। शव को हाटा थाना क्षेत्र के एक नाले में फेंक दिया गया।

पुलिस की सतर्कता से खुला राज

शव मिलने के बाद कुशीनगर पुलिस के लिए यह अज्ञात बॉडी एक चुनौती बन गई। लेकिन जब कॉल डिटेल्स खंगाले गए तो इंद्र की पहचान सामने आई। फिर जांच की कड़ियाँ जुड़ती गईं और असली चेहरा सामने आया।

पहले से कर चुकी थी प्रेमी कुशल से शादी

जांच में पता चला कि साहिबा बानो पहले से ही कुशल के साथ शादीशुदा थी। 18 बीघा जमीन के लालच में उसने कुशल को भी इस साजिश में शामिल कर लिया। योजना यह थी कि इंद्र की विधवा बनकर उसकी संपत्ति हड़प ली जाए।

तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कुशीनगर पुलिस ने साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी, उसके प्रेमी कुशल और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले ने न सिर्फ समाज में फैले लालच की तस्वीर उजागर की है, बल्कि यह भी दिखाया है कि कैसे डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर इंसान इंसानियत की सारी सीमाएं पार कर सकता है।

यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि भरोसे, प्रेम और मानवीय रिश्तों की हत्या भी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *