बहू के ऊपर डीजल डाल जला कर मारने का प्रयास : हालत गंभीर

जी.पी. दुबे
97210 711 75

बहु को जलाकर मारने का प्रयास :हालत गंभीर

बस्ती 23 दिसंबर 24.
दुबौलिया थाना क्षेत्र के मरौटी पांडे ग्राम में विवाहिता को जलाकर करने के प्रयास का मामला सामने आया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घर वालों ने बहू के हाथ पैर बांधकर उसके ऊपर डीजल डाल आग लगा दिया |

गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया |

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया | तथा लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली

घटना के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घरेलू विवाद में 21 दिसंबर 24 को घर की बहू को जलाकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है |
गंभीर रूप से जाली बहू का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है |

उन्होंने कहा कि पीड़िता के भाई के तहरीर पर सास, ससुर,पति, देवर देवरानी तथा ननद के ऊपर सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना की जा रही है |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *