
जी.पी. दुबे
97210 711 75
घूमने आने वाले कपल से रुपए वसूलते हैं..
बस्ती 23 दिसंबर 24.
जिले के नगर थाना क्षेत्र में स्थित चंदो ताल पक्षी विहार मे घूमने आने वाले कपल से रूपये वसूलने का मामला प्रकाश में आया है |
कभी बच्चों से गुलजार रहने वाला पक्षी विहार अब सुनसान रहता है |
कभी कभार स्कूल के प्रबंधको द्वारा बच्चों को पक्षी विहार दिखाने के लिए लाया जाता है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र में स्थित चंदो लाल पक्षी विहार में इस क्षेत्र के कुछ गांव के लड़के वहां आसपास ग्रुप में घूमते रहते हैं और वह इसी ताक में रहते हैं की कब कोई प्रेमी जोड़ा वहां है और वह उनसे रुपए उसूलने का प्रयास करें |
उनकी नजर जैसे ही कहीं किनारे एकांत में कपल पर पड़ती है,वह सब एक साथ पहुंचकर प्रेमी जोड़े को गाली आदि देने तथा कभी-कभी मारने की धमकी देते हैं और उसे डरा धमका कर उससे रुपए उसूलते हैं
|
सूत्र के अनुसार वह कपल से 500 से लेकर हजार रुपए तक वसूली कर लेते हैं |
प्रेमी जोड़े बदनामी और डर के कारण इस बात की जानकारी किसी को नहीं देते हैं |
सूत्र के अनुसार सुबह 10-11 बजे से आसपास के क्षेत्र से कुछ लड़के वहां पहुंच जाते हैं और वह वहां आने वाले कपल को डराने धमकाने तथा उनका वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देकर रुपए वसूलते हैं |
इसी डर के कारण अब वहां पर लोग अपने बच्चों को तथा अपने परिवार को घूमने नहीं ले जाते | जो जाते हैं वह भी डरे रहते हैं |
वही एंटी रोमियो की टीम लगभग हफ्ते में 2 से 3 बार आती है लेकिन वह पक्षी विहार पार्क के 100 मीटर पहले ही रख कर दो-चार लोगों का नाम लिखकर खाना पूर्ति करके वापस चली जाती है


