प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने खुद को जिलेटिन छड़ से उड़ाया

Gyan Prakash Dubey

प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने खुद को जिलेटिन जड़ से उड़ाया

मांड्या (कर्नाटक).
जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने जिलेटिन की छड़ से खुद को उड़ा लिया। घटना के पीछे प्रेम संबंधों में असफलता और परिवार द्वारा रिश्ते को अस्वीकार करना बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


प्रेम संबंध और परिवार का विरोध बना कारण

पुलिस के अनुसार, युवक और नाबालिग लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। युवक पहले भी लड़की को भगाकर ले जा चुका था। लड़की के परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।


जेल से रिहाई के बाद भी जारी रखा संपर्क

युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह करीब तीन महीने तक जेल में रहा। जेल से छूटने के बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया और कोर्ट में केस खारिज कर दिया गया।

हालांकि, युवक ने लड़की से संपर्क बनाए रखा। दूसरी ओर, लड़की का परिवार उसकी शादी किसी और से कराने की तैयारी कर रहा था।


नाराज युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

रविवार सुबह युवक लड़की के घर के सामने पहुंचा और जिलेटिन की छड़ से धमाका कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि युवक ने जिलेटिन की छड़ स्थानीय खदान से अवैध रूप से हासिल की थी।


घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले में जिलेटिन की छड़ लाने के स्रोत और धमाके की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।


NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *