
Gyan Prakash Dubey
हरदोई: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी ने फोटो-वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी
हरदोई, 1 जनवरी 2025
हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और फिर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कछौना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की दोस्ती मन्नाखेड़ा कासिमपुर निवासी बलराम से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद युवक ने शादी का वादा कर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
इस दौरान युवक ने उसकी फोटो और वीडियो रिकार्ड कर ली। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और उसकी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
आखिरकार, परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
NGV PRAKASH NEWS

