ब्यूटी पार्लर की दुकान में जब पुलिस ने मारा छापा तो देख सुरक्षा एजेंसीयां भी रह गई दंग

Gyan Prakash Dubey

दिल्ली में फर्जी दस्तावेजों के सहारे घुसपैठ कराए जाने का खुलासा, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली, 3 जनवरी 2025
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कॉस्मेटिक की दुकान और ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध घुसपैठ को अंजाम देने वाले इस गिरोह के चार सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है, ताकि इस रैकेट में शामिल अन्य संदिग्धों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ में मदद

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कराने और उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मदद की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो बांग्लादेशी नागरिक और दो भारतीय नागरिक शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने घुसपैठ के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, और भारतीय पासपोर्ट जैसे फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे।

जाली दस्तावेजों के साथ पकड़ाया गिरोह

संयुक्त पुलिस आयुक्त (साउथ जोन) संजय कुमार जैन ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों में बिलाल हुसैन (28) और उसकी पत्नी सपना (23) शामिल हैं। इनके साथ दो भारतीय नागरिक—अमीनुर इस्लाम (37) और आशीष मेहरा (23) भी गिरफ्तार किए गए हैं।

ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध धंधा

पुलिस जांच में सामने आया कि बिलाल हुसैन 2022 में मेघालय-असम सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसा था। उसने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहना शुरू कर दिया और गुरुग्राम में कॉस्मेटिक की दुकान और ब्यूटी पार्लर खोल लिया। इस दुकान और पार्लर की आड़ में वह फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध प्रवासियों को देश में बसाने का धंधा चला रहा था।

ट्रांसपोर्ट और ठहरने की व्यवस्था

आरोपी अमीनुर इस्लाम, जो असम का निवासी है, बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पार कराने और रेलवे स्टेशनों तक पहुंचाने का काम करता था। वहीं, आशीष मेहरा पर फर्जी दस्तावेज बनाकर भारतीय पहचान पत्र तैयार करने का आरोप है।

छापेमारी में बरामद हुए चौंकाने वाले दस्तावेज

संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार जैन ने बताया कि बिलाल हुसैन को आया नगर सिग्नल के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड, और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसकी पत्नी, आशीष मेहरा और अमीनुर इस्लाम को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी के दौरान अधिक संख्या में फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं। इस मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार कहां तक फैले हुए हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *