बड़ी खबर:पेट्रोल पंप मालिक ने खुद को मारी गोली, पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंचे..


बस्ती:

NGV PRAKASH NEWS
बस्ती। थाना कोतवाली क्षेत्र के हरगुरु फिलिंग सेंटर, इंडियन ऑयल कोर्ट एरिया बड़ेबन में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पेट्रोल पंप के मालिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं साक्ष्य संकलन के निर्देश दिए।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स तथा फील्ड यूनिट की टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य इकट्ठा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने मीडिया को बताया कि बड़ेबन स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मालिक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि मृतक के हाथ में उनकी रिवॉल्वर मौजूद थी, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *