Gyan Prakash Dubey
सहारनपुर: प्रॉपर्टी डीलर की घर में घुसकर हत्या, बदमाश फरार
सहारनपुर, 3 जनवरी 2025
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो अज्ञात बदमाश चेहरा ढककर घर में दाखिल हुए और बिस्तर पर लेटे डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पैदल ही फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना का विवरण
यह वारदात गागलहेड़ी कस्बे की है, जहां बुधवार रात 40 वर्षीय सुरेश राणा, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त सुरेश राणा का बेटा और उसका दोस्त घर में मौजूद थे।
गोली चलने की आवाज सुनकर सुरेश की पत्नी कमरे में पहुंचीं और उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया। परिवार ने तुरंत सुरेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटनास्थल से 5-6 खोखे बरामद किए गए हैं।
सुरेश राणा को तीन गोलियां मारी गई थीं। उनकी पत्नी ने हत्या का शक सुरेश के हरियाणा में रहने वाले कुछ पुराने पार्टनर्स और अपने भाइयों पर जताया है।
हत्या थी पूर्व नियोजित
सुरेश के बेटे के मुताबिक, बदमाशों ने घर में घुसते ही सुरेश राणा का नाम पूछा और फायरिंग शुरू कर दी। इससे साफ है कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बिना किसी झगड़े के फरार हो गए।
पुलिस ने कहा है कि जल्द ही अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में होंगे |
NGV PRAKASH NEWS
