भाभी के इश्क में देवर ने उठाया ऐसा कदम….

जी. पी. दुबे
9721071175

भाभी से इश्क, भाई को दी मौत

अंबेडकर नगर, 7 जनवरी 2025.
अहिरौली थाना क्षेत्र के रानीपुर गिरंट गांव में रविवार सुबह गला रेतकर युवक की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद कर लिया। हत्या का कारण मृतक राम आशीष की पत्नी से आरोपित के अवैध संबंधों का विरोध करना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, राम आशीष की पत्नी से उसके चचेरे भाई अभिषेक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर बात और मैसेज करते थे। जब यह बात राम आशीष को पता चली तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। पिछले 10 दिनों से वह अभिषेक को धमकी दे रहा था कि यदि उसने संबंध नहीं तोड़े तो अंजाम बुरा होगा।

योजना बनाकर दी हत्या को अंजाम
आरोपित अभिषेक ने राम आशीष को रास्ते से हटाने की साजिश रची। राम आशीष प्रतिदिन सुबह बेलवना बाग में नित्यक्रिया के लिए जाता था। कई दिनों तक पीछा करने के बाद, रविवार को जब वह अकेला मिला, तो दोनों में बहस और हाथापाई हुई। आरोपित ने पहले राम आशीष का गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया, फिर ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में रखे पुआल में छिपा दिया गया।

पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
आरोपित अभिषेक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 में उसने एक किशोर को बहला-फुसलाकर बंधक बनाया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था, जिसकी रिपोर्ट अहिरौली थाने में दर्ज है। इसके अलावा, उसके खिलाफ कई छोटी-मोटी शिकायतें भी दर्ज हैं।

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
घटना के खुलासे के लिए एसपी ने अहिरौली थानाध्यक्ष सुनील पांडेय, स्वाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *