टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बैटरी सहित 2 गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोंडा में मोबाइल टावरों से चोरी हुईं 08 लिथियम बैटरियां बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

बस्ती। 03 नवंबर 2026

बस्ती जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी टीम और एंटी थेफ्ट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने मोबाइल टावरों से लिथियम बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 08 अदद लिथियम बैटरियां, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

चेनपुरवा ओवरब्रिज के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर नकबजनी और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में 03 नवंबर को थाना पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुबह थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के चेनपुरवा ओवरब्रिज के सर्विस लेन से मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लवकुश सिंह पुत्र सुबेदार सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी दुनियापुरवा, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोंडा तथा सुनील कुमार यादव पुत्र अलखराम, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी मधवापुर, थाना सोनहा, जनपद बस्ती के रूप में हुई।

गोंडा में मोबाइल टावरों से चोरी की घटनाओं का खुलासा

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद गोंडा के थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर बुनवा स्थित बायोडाटा एयरटेल इंडस टावर से 11/12 अक्टूबर 2026 की रात आठ लिथियम बैटरियां चोरी की थीं। इसके अलावा थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम मलाव स्थित एक इंडस टावर से 29/30 सितंबर 2026 की रात छह लिथियम बैटरियां चोरी करने की बात भी सामने आई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि चोरी की गई बैटरियों में से कुछ बैटरियां उनके अन्य साथियों के पास थीं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चेनपुरवा ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई सात लिथियम बैटरियां बरामद कीं, जबकि एक बैटरी गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मिली। इस प्रकार कुल आठ लिथियम बैटरियां बरामद की गईं।

मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना पुरानी बस्ती में मु0अ0सं0 226/2026 के तहत धारा 2(30), 317(2) बीएनएस एवं 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा में दर्ज मुकदमा संख्या 276/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस शामिल है।

इन पुलिस टीमों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय, एसओजी प्रभारी विकास यादव, एंटी थेफ्ट प्रभारी भानु सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार गौड़ सहित थाना पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कसने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *