
Gyan Prakash Dubey
सुनसान इलाके में संचालित होटल पर SDM की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
मुजफ्फरनगर.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर तिगाही गांव में सुनसान इलाके में बने एक होटल पर गुरुवार को एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने छापेमारी की। होटल, जिसका नाम “गोल्ड डायमंड” था, में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से पांच लड़कियां और चार लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने भेजा और होटल को सील कर दिया।
अनैतिक गतिविधियों की मिल रही थी सूचना
खतौली एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि क्षेत्र में होटल के नाम पर अनैतिक गतिविधियां चलने की जानकारी मिल रही थी। जांच के बाद पाया गया कि होटल का कोई वैध पंजीकरण नहीं था और न ही होटल संचालक के पास आवश्यक दस्तावेज थे।
पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा
छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों को पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया। होटल संचालक से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में यह भी सामने आया कि होटल का डेली रजिस्टर तक मेंटेन नहीं हो रहा था।
होटल को किया गया सील, आगे की कार्रवाई जारी
होटल को फिलहाल सील कर दिया गया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अगर क्षेत्र में अन्य होटल भी इसी तरह गलत तरीके से संचालित पाए गए, तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि होटल के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन लगातार ऐसी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
NGV PRAKASH NEWS

