
Gyan Prakash Dubey
बुलंदशहर में महिला का आरोप – पति ने तलाक की धमकी देकर दोस्तों से कराया यौन शोषण, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
बुलंदशहर.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह तलाक देने की धमकी देकर अपने दोस्तों से उसका यौन शोषण करवाता था और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पति और दोस्तों ने मिलकर किया यौन शोषण
कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह गुलावठी क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। उनकी शादी से चार बच्चे हैं। महिला का कहना है कि तीन महीने पहले उसका पति विदेश से वापस आया। इसके बाद उसने तलाक की धमकी देकर अपने दोस्तों से यौन शोषण कराया। विवश होकर महिला को पति की बात माननी पड़ी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति जब विदेश में था, तब भी व्हॉट्सऐप कॉल के जरिए पत्नी को दबाव में रखता था। बात न मानने पर तलाक देने की धमकी दी जाती थी। तीन साल से पति के दो दोस्त लगातार यौन शोषण कर रहे थे।
पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर पति और उसके दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल सुनीता मलिक ने बताया कि फिलहाल पीड़िता उनसे मिलने नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS

