महिला ने कहा मसाज कर लो, खुश होकर उसने उतारे कपड़े और..

Gyan Prakash Dubey

‘मसाज’ के बहाने घर में घुसी महिला, वृद्ध की हत्या कर करोड़ों की लूट का खुलासा

सहारनपुर 14 जनवरी 25.
थाना मंडी क्षेत्र के गाड़ो के चौक में एक वृद्ध की हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। 5 जनवरी को ब्याज व्यापारी सेवाराम की हत्या कर करोड़ों के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूट ली गई थी। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी महिला फरार है।

हत्या की साजिश में ‘मसाज’ का बहाना

मुख्य आरोपी मसूद, जो पेशे से दंत चिकित्सक है, ने अपने दो साथियों अमित और शान अली के साथ मिलकर यह साजिश रची। उसने देहरादून निवासी महिला आशा चावला को भी इस योजना में शामिल किया। मसूद को पता चला था कि सेवाराम महिलाओं में रुचि रखते थे, और इसी का फायदा उठाकर उन्होंने लूट की योजना बनाई।

ऐसे रची गई हत्या की योजना

5 जनवरी की शाम महिला आशा, सेवाराम के घर पहुंची और बातचीत के दौरान मसाज का बहाना बनाया। इसी दौरान मसूद और उसके दो साथी भी वहां पहुंचे। सभी ने मिलकर पहले खाना खाया, फिर महिला ने वृद्ध को कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूस दिया। विरोध करने पर वृद्ध की हत्या कर दी गई।

सीसीटीवी से खुला राज
घटना के बाद आरोपियों ने घर का सामान लूटकर उसे अस्त-व्यस्त कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया।

सहारनपुर सिटी एसपी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपियों से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, बाइक और स्कूटी बरामद की गई है। मुख्य आरोपी महिला आशा चावला अभी फरार है, लेकिन पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी ने बताया, “सेवाराम ब्याज पर पैसा देता था। मसूद ने उससे दोस्ती कर उसकी संपत्ति और आदतों का फायदा उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *