इस कारण लड़कियों ने दोस्तों को बुलाकर पिटवाया हुई एक की मौत

Gyan Prakash Dubey

लड़कियों ने दोस्तों संग युवकों पर किया हमला, एक की मौत

दिल्ली, 16 जनवरी 2025:

दिल्ली के अवंतिका पार्क में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो किशोरियों ने अपने दोस्तों को बुलाकर दो युवकों पर हमला करवा दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक की सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुरी निवासी धर्मवीर और उसका दोस्त अभिषेक 8 जनवरी को अवंतिका पार्क में बैठकर इंस्टाग्राम पर रील देख रहे थे। अभिषेक ने बताया कि एक मजाकिया रील देखकर वे हंसने लगे। इस दौरान वहां से गुजर रही दो लड़कियों को लगा कि युवक उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इस पर दोनों किशोरियों ने झगड़ना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपने दोस्तों को बुला लिया, जिन्होंने धर्मवीर और अभिषेक पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल धर्मवीर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसएचओ अजय कुमार यादव की टीम ने मुख्य आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हमले में शामिल दो किशोरों को भी पकड़ लिया गया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों किशोरियों को भी हिरासत में ले लिया।

इस मामले में पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन धर्मवीर की मौत के बाद इसे हत्या में तब्दील कर दिया गया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *