
Gyan Prakash Dubey
गाजियाबाद: तीन मंजिला मकान में लगी आग, महिला और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत
गाजियाबाद 19 जनवरी 25.
लोनी कोतवाली क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में रविवार सुबह एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीसरी मंजिल पर मौजूद महिला, तीन बच्चों और चार अन्य लोग आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने दीवार तोड़कर गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों और महिला को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
आग लगने की सूचना सुबह करीब 7 बजे लोनी पुलिस को मिली। फायर स्टेशन लोनी से अग्निशमन कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग पूरे तीन मंजिला मकान में फैल चुकी थी, जिससे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 500 मीटर हौज पाइप बिछाकर आग पर काबू पाया गया। आसपास के मकानों की छतों से होकर तीसरी मंजिल तक पहुंचा गया और दीवार तोड़कर अंदर फंसे आठ लोगों को बाहर निकाला गया।
*महिला और तीन बच्चों की मौत
*हादसे में महिला गुलबहार (32), उनके बेटे जान (9), शान (6) और जीशान (9) की मौत हो गई।* मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि मकान में आग लगने के दौरान प्रवेश का रास्ता बाधित था जिससे बचाव कार्य में समय लगा।
शॉर्ट सर्किट से आग का अंदेशा
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि आग बुझाने के दौरान रास्ता न होने के कारण पड़ोस के मकान से छत पर पहुंचकर दीवार तोड़नी पड़ी। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
‘NGV PRAKASH NEWS
👉 फोटो दैनिक जागरण के सौजन्य से

