
जी.पी. दुबे
97210 711 75
उत्तर प्रदेश: सोमवार के बाद बदलेगा मौसम, फिर होगी बारिश और ओलावृष्टि
लखनऊ 19 जनवरी 25.
उत्तर प्रदेश में सोमवार के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। इसके चलते बादल, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनेगी। हालांकि, इससे पहले रविवार और सोमवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण 19 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में गलन भरी पछुआ हवाएं चलेंगी और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।
घने कोहरे का अलर्ट
यूपी मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक कुछ इलाकों में घना और कहीं-कहीं अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आज यानी रविवार को लखनऊ में सुबह-शाम कोहरा रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
कोहरे का असर इन जिलों में रहेगा:
मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, जालौन, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या समेत अन्य जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
21-23 जनवरी: बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 21 से 23 जनवरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के झांसी, मथुरा, आगरा, बदायूं, अलीगढ़, औरैया, फिरोजाबाद और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
सोमवार से प्रदेश में तेज पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।
NGV PRAKASH NEWS

