Gyan Prakash Dubey

नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो के सहारे 45 हजार की वसूली का आरोप
बस्ती।
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म और जबरन वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के आरोपों के आधार पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम सोमा ने पहले उसे नशीली चाय पिलाई, जिससे वह बेहोशी की हालत में चली गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश में आने के बाद जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो दिखाकर धमकाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने इसी वीडियो का भय दिखाकर उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 45 हजार रुपये जबरन वसूल लिए। लंबे समय तक मानसिक दबाव और डर में रहने के बाद पीड़िता ने अंत में न्यायालय की शरण ली और मामले से संबंधित प्रार्थना पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
न्यायालय के निर्देश पर कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और जबरन वसूली सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाही की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS
