पत्नी की सहायता से 11 वर्षीय साली को बंधक बना किया दुष्कर्म

जीजा ने 11 वर्षीय साली को घर में बनाया बंधक, पत्नी की मदद से नाबालिग से किया दुष्कर्म

भोपाल.
भोपाल में नाबालिग बालिकाओं पर यौन हमलों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
ताजा मामला नजराबाद थाना इलाके के एक गांव का है। यहां मुंह बोले जीजा ने 11 वर्षीय बालिका को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया

आरोपी ने अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बालिका को अपने घर ले आया था।
सबसे खास बात है कि इस अपराध में आरोपी की पत्नी नें भी साथ दिया ।

नजीराबाद थाना प्रभारी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली बालिका के भाई को पड़ोस के गांव में रहने वाले विनय सिंह की पत्नी पूनाबाई राखी बांधती है। इस वजह से दोनों के परिवरों में काफी घनिष्ठता हो गयी ।
सोमवार की रात विनय सिंह बालिका के घर पहुंचा और कहा की मेरी पत्नी पूनाबाई की तबीयत खराब हो गई है।
उसकी देखरेख के लिए वह बालिका को साथ ले जाने आया है। पारिवारिक संबंध की वजह से बालिका के परिजन ने किसी तरह का संदेह नहीं किया और 11 वर्षीय बालिका को विनय के साथ भेज दिया |
घर ले जाकर विनय और उसकी पत्नी ने बालिका को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद विनय ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी देकर वह मंगलवार सुबह बालिका को वापस उसके घर छोड़कर चला गया।

बालिका ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजन को दी, तो घर में सब आवाक रह गए |

घटना से आक्रोशित पीड़िता के परिजन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बंधक बनाने, दुष्कर्म और पॉक्सो कानून के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया ।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *