जब अपने थाने में ही बंद हुये थानेदार

थानेदार समेत तीन पुलिस अपने ही थाने में हुये कैद

पटना 23 जनवरी 25.
बिहार के सारण जिले में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मशरक थाने के थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को उनके ही थाने से शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग ने की है। इन पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान थाने में शराब पार्टी करने का आरोप है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को सफल बनाने की जिम्मेदारी जहां पुलिस और मद्य निषेध विभाग पर है, वहीं यह घटना इनकी भूमिका पर सवाल खड़े करती है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, मशरक थाने में चल रही शराब पार्टी की गुप्त सूचना सारण एसपी कुमार आशीष को मिली थी। उन्होंने तत्काल जांच के लिए एक टीम बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती रात थाने में बार डांसरों को बुलाकर शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। एसपी के आदेश पर मढ़ौरा के डीएसपी और मशरक पुलिस ने थाने पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों को शराब पीते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जहरीली शराब से मौतों के बावजूद लापरवाही

छपरा जिला पहले ही जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सुर्खियों में रहा है। यहां मिलावटी शराब के सेवन से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों की यह हरकत बेहद गंभीर है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

सख्त कार्रवाई का संकेत

एसपी कुमार आशीष ने घटना की पुष्टि की है और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। इस घटना ने पुलिस और उत्पाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *