
मुंबई 24 जनवरी 25.
मुंबई से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है | जहां कथित रूप से एक 20 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया गया और बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में सर्जिकल ब्लेड और पत्थर के टुकड़े डाल दिए गए |
रेप का आप एक ऑटो ड्राइवर पर लगाया गया है |
वही मामले में मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि मुकदमा पंजीकृत करते हुए ऑटो ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना मुंबई के बनराई पुलिस स्टेशन की क्षेत्र में हुआ | जहां एक ऑटो रिक्शा चालक ने 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया | उसके बाद उसने उसे बेहोशी की हालत में राम मंदिर इलाके में छोड़ दिया |
जहां महिला को बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया |
इलाज के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर पाई |
इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट से सिजेरियन ब्लड और कुछ पत्थर निकाले |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की अपने माता-पिता के साथ नालासोपारा इलाके में रहती है |
वही मामले में डीसीपी स्मिता पाटिल ने कहा कि यह घटना वसई क्षेत्र में हुई है | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है |
NGV PRAKASH NEWS

