एक ने मिलने बुलाया, दूसरे ने जबरदस्ती शराब पिलाई और तीसरे नें ..?

एक ने मिलने बुलाया, दूसरे ने जबरदस्ती शराब पिलाई और तीसरा..?

मुंबई 26 जनवरी 25.
मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन के इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है | जहाँ एक 17 वर्षीय लड़की केसाथ तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ अनैतिक कृत्य किया | एक आरोपी ने पीड़िता को मिलने बुलाया, दूसरे ने उसे शराब पिलाई, और तीसरे ने उसे सुनसान जगह ले जकर उसके साथ दुष्कर्म किया |
मामले में 24 जनवरी 25 शुक्रवार को पीड़िता ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई |
इसके बाद यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है |

मिली जानकारी के अनुसार, तीन आरोपियों में से एक आरोपी पीड़िता का जाने वाला है |
घटना के दिन पहले आरोपी ने पीड़िता को मुंबई के काला रोड इलाके में मिलने बुलाया | वहां आरोपी के 2 दोस्त पहले से मौजूद थे | आरोपी ने पीड़िता को बुलाकर अपने दोस्तों के हवाले कर दिया |

पीड़िता के वहां पहुंचने पर दूसरे आरोपी ने जबरदस्ती उसे शराब पिला दिया | पीड़िता को जब नशा हो गया तो इसका फायदा उठाकर तीनों आरोपी पीड़िता को एक सुनसान जगह ले गए | वहां 37 वर्षीय एक आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया | पीड़िता नशे में होने के कारण विरोध भी नहीं कर पाई |

मामले में 24 जनवरी को पीड़िता ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई |

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया | वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *