कपल को ओयो रूम में जाने की लत थी : वहां वह करते थे ऐसा काम की..

ओयो रूम्स में गांजा बेचने वाले कपल गिरफ्तार, पुलिस ने मारी छापेमारी

हैदराबाद: ओयो रूम्स, जहां कपल्स अक्सर समय बिताने के लिए जाते हैं, वहां से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हैदराबाद के कोंडापुर इलाके में STF की टीम ने छापेमारी कर एक कपल को गिरफ्तार किया, जो ओयो रूम्स का इस्तेमाल गांजा बेचने के लिए कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कवाली के देवेंदुला राजू (25) और मध्य प्रदेश की संजना मांजा (18) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों को प्यार होने के कुछ ही दिनों बाद पैसे कमाने का प्लान सूझा। उन्होंने ओयो रूम्स को अपनी गतिविधियों का अड्डा बनाया और वहां से गांजा बेचने लगे।

STF पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि यह जोड़ी अलग-अलग स्थानों से गांजा लाती थी और ओयो रूम्स से इसकी बिक्री करती थी। पुलिस ने बताया कि ये दोनों अपनी विलासितापूर्ण जीवनशैली के लिए अवैध तरीके से पैसा कमाने की कोशिश कर रहे थे।

ओयो रूम्स में बार-बार ठहरने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। फिलहाल STF टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अवैध गतिविधियों में लिप्त इस जोड़ी का पर्दाफाश कर पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कानून से बच पाना मुश्किल है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *